उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: आज सोमवार की सुबह
प्रखंड के अंचल निरीक्षक सुमंत कुमार का गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में निधन हो गया। वह एक माह से लिवर की बीमारी से पीड़ित थे| अस्पताल में इलाज चल रहा था ।
बताया जा रहा है कि कुचायकोट प्रखंड के बंगाल खांड गांव निवासी सुमंत कुमार उचकागांव में अंचल निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके लिवर में दिक्कत आने के बाद परिजनों द्वारा एक माह पहले गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार की सुबह इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
वही उनके परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। सोमवार को उनके पैतृक गांव में दाह संस्कार कर दिया गया। इस बीच उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर सीओ रवीश कुमार की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें राजस्व कर्मचारी अरविंद सिंह, कृष्ण रंजन सिंह, नंदलाल पांडेय, संजय कुमार, कृष्णा राम, लालकिशोर प्रसाद सहित काफी संख्या में कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।