गोपालगंज | व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के घोष मोड़ और लखपतिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक युवती समेत दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति शहर के घोष मोड़ की तरफ जा रहे थे। इस बीच सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जख्मी अवस्था में ई-रिक्शा पर लादकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। हादसे के बाद जख्मी वृद्ध नाम पता बताने की स्थिति में नहीं थे। इस कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
उधर नगर थाना क्षेत्र के लखपतिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी युवती नगर थाना क्षेत्र के ही भितभेरवा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। वह किसी काम से लखपतिया मोड़ की तरफ जा रही थी। इस बीच सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद युवती के परिजन व अन्य लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। उधर हादसे की सूचना मिलने के बाद युवती के परिजन भी सदर अस्पताल में पहुंच गया। जहां उनकी देखरेख में इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।