गोपालगंज| व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भड़कुइया गांव के पास शनिवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद मांझागढ़ थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया। जहां डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह भड़कुइया गांव की ओर कुछ लोग आए हुए थे। इस बीच वहां अज्ञात वृद्ध का शव देखा। शव मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया। मांझागढ़ थाना की पुलिस ने बताया कि शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद तो परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया जाएगा। अगर पहचान नहीं होती है तो उसकी पहचान के लिए 72 घंटों तक शव रखा जाएगा। फिर उसे दफन करने की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम शव की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से संपर्क भी की। लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की। इस हालत में उसे पुलिस अज्ञात मानकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिर उसे 72 घंटों के लिए थाने पर रखा गया है। ताकि उसकी पहचान हो सके। पहचान नहीं होने पर शव को दफन कर दिया जाएगा।