गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में कटिहार जिले के रहने वाले दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कटिहार जिले के रहने वाले रोहित कुमार और अभिषेक कुमार दोनों भाई एक बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के लिए अपने गांव से चले थे। वे जैसे ही गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव के समीप पहुंचे की एक शख्स को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक असंतुलित हो गई और दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल दोनों भाई भाइयों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज किया जा रहा है। इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों व अस्पताल कर्मियों की मदद से घायल लोगों के परिजनों को दी गई।
घायल लोगों के परिजन हादसे की सूचना मिलने के बाद अपने गांव से गोपालगंज के लिए रवाना हो गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दोनों भाइयों की स्थिति इलाज के बाद धीरे-धीरे सुधार हो रही है। व सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कर्मियों की देखरेख में दोनों का इलाज किया जा रहा है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद मांझागढ़ थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुट गई।