गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज में मां थावे भवानी के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी और बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी ने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धियां गिनाई।
साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा की राहुल गांधी के दादा-दादी और उनके पिता जी ने देश को लूटने का काम किया है। इसलिए अभी तक गरीबों का कल्याण नहीं हुआ है।
लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जितने का किया दावा
थावे मंदिर में पुजा-पाठ के बाद सम्राट चौधरी और हरी सहनी भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप उर्फ मंटू गिरी के आवास पर आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की एनडीए एकजुट होकर बिहार की सभी 40 सीट जीतेगी। क्योंकि बिहार की जनता यह जानना चाहती है।
वही 34 वर्ष बिहार में नीतीश और लालू राज में नीतीश और लालू ने बिहार को लूटने का काम किया है। बिहार के चीजों को भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ाने का काम किया है। बिहार की जनता इस 40 वर्षों के पूरे नीतीश लालू और कांग्रेस के राज को मुक्त करते हुए भाजपा को एक मौका देगी। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में 2025 में भाजपा का कोई कार्यकर्ता बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा।
केंद्र सरकार के उपलब्धियों को गिनाया
उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 55 लाख लोगों को बिहार में घर देने का काम किया है। वही घर के बाद नल जल योजना में लगभग 36 हजार करोड़ रुपए बिहार में खर्च हुआ है। जिसमें 27 हजार करोड़ रुपए भारत की सरकार ने दिया।
बिहार में 3 करोड़ लोगों को शौचालय देने का भी काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। मां और बहनों को चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता था। लेकिन आज उज्ज्वला योजना के माध्यम से पूरे देश में लगभग 9 करोड़ परिवार के लोगो को गैस सिलेंडर दिया गया है।