गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में इनवर्टर का प्लग लगाने गए एक युवक को करंट लग गया। करंट लगने से युवक अचेत हो गया। अचेत युवक गोविंद कुमार को इलाज के लिए कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक अपने घर में काम कर रहा था। इस बीच इनवर्टर का प्लग लगाने के लिए वह जैसे ही गया कि उसे करंट लग गया और करंट लगने के बाद वह अचेत हो गया।
अचेत अवस्था में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसकी स्थिति को सामान्य बताया है।