Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) बरसात के मौसम में बाढ़ की संभावना को देखते हुए पिंपरी चिंचवड़ पालिका ने आपदा प्रबंधन प्रणाली स्थापित की है। हेल्पलाइन नंबर की घोषणा की गई। सड़कों पर पानी जमा होने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग क्षेत्रीय स्तर पर खुले नाले,सीवर,नालियों,नालों और सबवे की सफाई कर रहा है। पालिका आयुक्त राजेश पाटिल ने जानकारी दी है कि ठोस कचरा प्रबंधन कार्य को व्यवस्थित करने की योजना पर काम चल रहा है। पवना डैम में ज्यादा पानी होने पर छोडे जाने के कारण मुला,इंद्रायणी नदियों,जल संग्रहण स्थलों,बस्तियों,खतरनाक दीवारों,घरों,इमारतों आदि पर नजर रखी गई है।
नागरिकों को भी ऐसे स्थानों के बारे में सूचित करना चाहिए। नाले,नालों पर अतिक्रमण कर दुकान व मकान बनाए जाते हैं जिसके कारण कचरा फंसने से जाम की स्थिति पैदा होती है और पानी निवासी घरों की ओर घुसने लगता है। नदी के किनारे झुग्गी धारकों को बाढ संकट की घडी में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने से लेकर हर संभव मदद के लिए पालिका का बाढ आपदा प्रबंधन विभाग 24 घंटे सुसज्ज रहता है। पालिका के 8 क्षेत्रिय कार्यालयों की ओर से संपर्क नंबर जारी किए गए है। संकट की घडी में नागरिक इसका प्रयोग कर सकते हैं।
हेल्पलाइन
व्हाट्सएप – 9922501450
सारथी – 8888006666
बाढ़ नियंत्रण कक्ष – 020-673331111, 283311111
अ क्षेत्रीय कार्यालय – 020-668334050, 9922501454, 9922501453
ब क्षेत्रीय कार्यालय – 9922501455, 9922501456
क क्षेत्रीय कार्यालय – 020-668334550, 9922501457, 9922501458
ड क्षेत्रीय कार्यालय – 9922501459, 9922501460
ई क्षेत्रीय कार्यालय – 8605722777, 8605822777
फ क्षेत्रीय कार्यालय – 020-68335350, 8605422888
ग क्षेत्रीय कार्यालय – 020-68335550, 7887868555, 7887879555
ह क्षेत्रीय कार्यालय – 020-68335750, 9130050666
अग्निशमन विभाग – 020-27423333, 020-27422405, 9922501475
आपदा प्रबंधन – 020-2767331158, 8888844210
फेसबुक – https://www.facebook.com/pcmcindia.gov.in
ट्विटर – hhttps://twitter.com/pcmcindiagovin