गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: ठंढ से कुछ दिनों तक राहत लोगो ने पाई थी लेकिन आज शनिवार की सुबह एक बार फिर ठंढ ने दस्तक दे दिया है। घने कोहरे व बढ़ी ठंढ ने एक बार फिर लोगो की परेशानी बढ़ा दी है। घने कोहरे के चादर से पूरा शहर ढका हुआ रहा साथ ही NH पर फर्राटा भरने वाली वाहनो की रफ्तार थम सी गई है। वही ठंढ से बचने के लिए लोग अलाव को जलाकर शरीर को गर्म करने के जतन कर रहे है।
दरअसल शीत ऋतु के आगमन के साथ गत महीने दिसंबर में ठंढ़ ने लोगो को रुला दिया था। कपकपाती कड़ाके की ठंढ से बेहाल लोगो को पिछले 20 दिनों तक धूप देखने को नही मिली थी लेकिन पिछले एक सप्ताह से घने बदरा को हटते ही धूम देख लोगो ने राहत की सांस ली और कुछ दिनों तक लोगो को गर्मी का एहसास होने लगा था।
फिर आज शनिवार की सुबह अचानक कोहरे के चादर से पूरा शहर ढक गया। वही सर्द हवाएं बहने से लोगो की परेशानी उत्पन्न हो गई। घने कोहरे के कारण NH पर फर्राटा भरने वाली वाहनो की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। वही पास की वस्तु देख पाने में वाहन चालक या आम लोग देख पाने में असमर्थ थे।