मीरगंज | व्हीएसआरएस संवाददाता: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मीरगंज सेवा केंद्र पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। जीवंत झांकी में भगवान श्रीकृष्ण को झूले में झूलाया गया और माखन खिला कर सभी को प्रसाद दिया गया|
कार्यक्रम में प्रभारी बीके सुनीता बहन ने कहा कि श्रीकृष्ण का नाम मोहन भी है। वे अपने विशेष गुणों की खुशबू से सभी के दिलो में समाए हुए हैं। वह 16 कलाओं सम्पूर्ण मर्यादा पुरुषोत्तम है| उन्होंने ने कहा कि जब धरती पर धर्मग्लानी होती है।
पापाचार अत्याचार व अनाचार पराकाष्ठा पर होती है यानि दुनिया घोर अंधियारे में चला जाता है तब परमपिता परमात्मा शिवबाबा का अवतरण भारत की भूमि पर होता है ,वे आकर ब्रह्मा तन का आधार लेकर गीता ज्ञान देते हैं व सहज राजयोग का अभ्यास कराकर और पवित्रता का रक्षा सूत्र बांधकर दुनिया को पवित्र बनाते हैं । फिर पवित्र दुनिया में श्रीकृष्ण का जन्म होता है।
कृष्ण के जन्म के साथ नई सतयुगी दुनिया का शुभारंभ होता है,इसलिए श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इधर, सेवा केंद्र पर सजाई गई आकर्षक व भव्य श्रीकृष्ण व गोपिकाओं की झांकी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं उर्मिला बहन ने कहा कि जीवन बहुत ही भाग्य से मिलता है|
इसलिए जीवन में शुद्ध खान -पान होना चाहिए| मदिरा का पान नहीं करना चाहिए| दूसरों की भलाई का संकल्प लेना चाहिए| कलयुग का अंतिम समय चल रहा है जिसमें महाविनाश हमारे सामने खड़ा है| ऐसे में ईश्वर की स्मरण ही सच्ची भक्ति है|
मौके पर बीके सुनीता बहन, उर्मिला बहन, कौशल्या माता, मालती माता, कुमकुम माता, विनोद भाई, सुरेश भाई, संध्या बहन, बेबी बहन आदि थे|