गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ पुल के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगा। हालांकि, मोबाइल छीनने में बदमाश नाकाम रहे।
स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।यहां उसका इलाज चल रहा है, फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जख्मी युवक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के जगमलवा गांव निवासी नबीबुल हसन के 28 वर्षीय बेटा साहेबजादे के रूप में की गई।
मिली जानकारी अनुसार जख्मी युवक साहेबजादे अपने घर से बाजार किसी काम के सिलसिले में आया था वापस अपने घर जा रहा था। तभी नगर थाना क्षेत्र के हरखुआं पुल स्थित पोखरे पास पहले से घात लगा तीन की संख्या में मौजूद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया।
मारपीट करने के बाद उसके मोबाइल छीनने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर युवक को चाकू गोद दी गई। चाकू लगने से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। लेकिन, अपना मोबाइल छिपाए रहा और बदमाशो को देने से साफ इंकार कर दिया। स्थानीय लोगों की नजर युवक पर पड़ी।
लहूलूहान युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां युवक का इलाज चल रहा है। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां डॉक्टरों के देखरेख में इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।