Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की बदकिस्मत सरकार हमेशा के लिए चली गई। अब स्वयं एकनाथ और देवेंद्र अब महाराष्ट्र में लाएंगे शुभमंगल जीवन। साथ ही ठाकरे का दाहिना हाथ जेल जा चुका है। बायां हाथ भी जाएगा। जेल बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने उद्धव ठाकरे को चेतावनी दी है कि वे अपने बेटे को संभाले,वर्ना वह भी जेल चला जाएगा।
किरीट सोमैया ने अन्य मंडलों के गणपति के साथ पुणे में सम्मानित गणपति का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर भाजपा के शहर अध्यक्ष जगदीश मुलिक मौजूद रहे। पहले कसबा गणपति के दर्शन किए। पिछले ढाई साल में महाराष्ट्र पिछड़ गया है। जिस दिन ठाकरे सरकार चली गई,उस दिन महाराष्ट्र की बुराई खत्म हुई,अब स्वयं एकनाथ और देवेंद्र करेंगे महाराष्ट्र का भला करेंगे।
मुंबई मनपा ने आदित्य ठाकरे,असलम भाई द्वारा किए गए 1 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच करने की घोषणा की है। पर्यावरण मंत्रालय ने एक हजार करोड़ का घोटाला किया है।मड आइलैंड के रिसॉर्ट को 21 फरवरी 2021 को पर्यावरण विभाग द्वारा अंतिम अनुमति दी गई थी और नगरपालिका अधिकारियों ने परमिट को 2025 तक बढ़ा दिया था। इसका प्रमाण मैंने दे दिया है।