- आर्केस्ट्रा संचालक को उतारा मौत के घाट।
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही दियारा इलाके में ढाई साल पहले हुए युवक की हत्या मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना इलाके के लौकहा गांव निवासी विकास राम के रूप में की गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 11 मार्च 2021 को जादोपुर थाना क्षेत्र के रजवाही दियारा क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल सवार विजयपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी 23 वर्षीय बेटा दिलीप कुमार गोड़ का गला काटकर हत्या कर लाश को फेंक दिया गया था। मृतक के पिता चनर गोड़ ने लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया था।
प्राथमिकी के आधार पर जादोपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। अनुसंधान के क्रम में यह बात आई कि चनर गोड़ के बेटा लड़का दिलीप ने पूजा मानना पश्चिम बंगाल (नर्तकी) के साथ शादी कर ली थी। इसी बीच आर्केस्ट्रा संचालक हत्यारोपी विकास राम से इन दोनों की मुलाकात हुई थी। विकास राम द्वारा ज्यादा पैसे देने की बात कही थी। दिलीप और पूजा मानना दोनों विकास के आर्केस्ट्रा में काम करने पूर्वी चंपारण चले गए।
कुछ दिन के बाद विकास राम ने पूजा मानना के साथ अवैध संबंध बना लिया था, जिसका दिलीप विरोध करने लगा। विकास ने अपने दोस्त पहाड़पुर थाना के हुसैनपुर गांव निवासी उमेश तिवारी के बेटे रूपेश तिवारी से मिलकर दिलीप कुमार गोड़ को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 11 मार्च 2021 को दोनों ने गंडक नदी के किनारे रजवाही दियारा क्षेत्र में गला काटकर हत्या कर दी और लाश को झाड़ी में फेंक दिया।
तकनीकी आधार पर अनुसंधान के क्रम में दोनों कातिल का साक्ष्य प्राप्त हुआ। साक्ष्य के आधार पर कातिल विकास पहाड़पुर थाना के लौकाहा से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने हत्या की बात स्वीकारी है। वहीं, रूपेश तिवारी की हत्या एक साल पहले हो चुकी है।