- घायल बच्चे का चल रहा इलाज
उचकागांव।व्हीएसआरएस संवाददाता: उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास स्थित टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक किशोर की मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जख़्मी बच्चे का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कराया गया। मृतक बिशनपुरा गांव निवासी राम पुकार का बेटा माइकल (16) है। जख़्मी बच्चे की पहचान चीतू टोला गांव निवासी अरविंद राम का आठ वर्षीय बेटा सुशांत राम के रूप मे की गई।
मिली जानकारी अनुसार माइकल अपने ममरे भाई सुशांत को मोटरसाइकिल पर बैठाकर कर चितू टोला गांव से वृंदावन गांव जा रहा था। जैसे ही टोल प्लाजा के पास पहुंचा एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों बुरी तरह जख़्मी हो गए जिन्हें तत्काल इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने माइकल को मृत घोषित कर दिया।
आठ वर्षीय बच्चा सुशांत का इलाज इमरजेंसी वार्ड में कराया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। वही इस घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।