- महिला की स्थिति नाजुक।
बैकुंठपुर।व्हीएसआरएस संवाददाता: थाना क्षेत्र के राजापट्टी कोठी गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।
जिसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर महिला का इलाज इमरजेंसी वार्ड में कर रहे है। फिलहाल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
जख्मी महिला की पहचान महमदपुर थाना क्षेत्र महम्मदपुर गांव निवासी बाबू हसन अंसारी की पत्नी नसीमा खातून के रूप में की गई। जख्मी महिला अपने पति बाबू हसन अंसारी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर मोहम्मदपुर से मुंजा मटिहानी गांव जा रहे थे। इसी बीच वह जैसे ही राजापट्टी गांव के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। धक्का लगते ही महिला मोटरसाइकिल से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई।
गांव जाने के दौरान हुआ हादसा
इस घटना में महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए स्थानीय लोगों के मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है