गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव की अखतरुन नेशा का मंदबुद्धि पुत्र गांव की एक लड़की से शादी करने की बात कही थी।
मंदबुद्धि पुत्र की बात सुनकर उसकी मां लड़की के घर कहने के लिए गई तो उक्त लोगों ने वृद्ध महिला के साथ मारपीट की। फिर बाद में पंचायती के अवसर पर मामले को शांत कराने की कोशिश करने का प्रयास किया गया। वृद्ध महिला पंचायती कराने के लिए लड़की के घर गई तो वहां उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। महिला ने बेल्ट व लाठी डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है।
मौके पर मौजूद लोगों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ तो घायल महिला को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। इस घटना की सूचना मांझागढ़ थाना की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।