गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। एक पक्ष से घायल लोगों में राम क्षत्रिय साह, गोविंद साह, और मनु साह शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से सपना कुमारी और और निशा कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सपना और निशा के पिता रुदल मांझी ने बताया कि वह अपने ट्रैक्टर से दूसरे पक्ष के लोगों का खेत जोते हुए थे। जुताई का छह हजार रुपए मांगने के लिए वे गए तो मारपीट की गई। मारपीट के क्रम में उनके दरवाजे पर पहुंचकर उनकी दोनों पुत्रियों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। वहीं राम क्षत्रिय साह ने बताया कि खेत जुताई का रुदल मांझी की तरफ से ज्यादा मांगा जा रहा था।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। पहले दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली गलौज दे रहे थे। इस बीच दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।