गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन व अपर समाहर्ता सुनील कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने शहर के अंम्बेडकर भवन में एससी एसटी कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर पूष्पॉंजली अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त को वरीय कोषागार पदाधिकारी शशीकांत आर्य द्वारा पुष्पगुच्छ देकर एवं मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारी गण को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिवादन किया गया। तत्पश्चात् जिला पदाधिकारी सहित मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारी गण को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान की प्रतियां देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में जिला पदाधिकारी द्वारा बाबासाहेब के जन्म दिवस के अवसर पर केक भी काटा।
जिला पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब जैसे व्यक्तित्व के बारे में जितना कहा जाए कम होगा। बाबा साहेब के विचार आज हमारे संविधान में निहित है। बाबा साहब ने कहा था मेहनत करो संघर्ष करो, आगे बढ़ो, समानता के उनके विचार से आज समाज का एक बड़ा तबका अपने आप को समृद्ध पाता है। जिसका श्रेय बाबासाहेब के विचार ‘शिक्षित बनो क्योंकि शिक्षा ही आपको विकास के शिखर तक पहुंचा सकती है को जाता है। वहीं उप विकास आयुक्त द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि बाबा साहब एक आइडियल व्यक्तित्व थे। जिन्होंने समाज की सबसे छोटी इकाई ‘परिवार ‘के सामाजिक ताने-बाने को समझते हुए अपने विचार भारतीय संविधान के रूप में प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के आयोजक एससी एसटी कर्मचारी संघ के सौजन्य से जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डीएम के साथ अपर समाहर्ता सुनील कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनंत कुमार, वरीय उप समाहर्ता सह सामान्य शाखा प्रभारी राधाकान्त, वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकान्त आर्य, नगर परिषद अध्यक्ष हरेन्द्र चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गोपालगंज संदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ. प्रदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा जिला योजना पदाधिकारी बिनय कुमार, कार्यपालक अभियंन्ता पीएचईडी दयाल सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं समाहरणालय कर्मियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर पूष्पॉंजली अर्पित कर उनकी 132 वीं जयंती धूम-धाम से मनायी।