गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा धाति गांव में सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी वृद्ध को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।
इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर रवाना हो गए।
घटना के संबंध में वृद्ध राम इकबाल साह के परिजनों ने बताया की वे बाजार से सत्तू बेचकर घर वापस लौट रहे थे। दरवाजे के समीप जैसे ही पहुंचे कि तेज रफ्तार से आ रहे एक चार पहिया वाहन चालक ने वृद्ध को जोरदार धक्का मार दिया। इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने गाड़ी को चालक समेत पकड़ लिया।
घटना की सूचना बैकुंठपुर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर वृद्ध की हालत गोरखपुर में गंभीर बनी हुई है।