मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर के प्राचीन औघड़दानी शिव मंदिर में सावन महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार सावन में औघड़दानी बाबा के दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास कमिटी ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग पंक्ति की व्यवस्था की गई है।
ताकि भोलेनाथ का जलाभिषेक करने में कोई परेशानी न हो सके। जलाभिषेक के दौरान सुरक्षा के इंतजाम के लिए स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा गया है। न्यास कमेटी के अध्यक्ष विनोद व्यास ने बताया कि इस बार दो अलग-अलग द्धार से श्रद्धालुओं की मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। व्यवस्था में मंदिर कमिटी के सदस्य सहयोग करेंगे।
साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस बल के अलावे मंदिर के निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे। सावन महोत्सव में प्राचीन औघड़दानी शिव मंदिर में लाखों भक्तों के आने की संभावना है। मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया गया है|