- मीरगंज में अनारक्षित कोटि हेतु 17 सीटें।
- अनुसूचित जाति के लिए 03।
- नगर परिषद के अध्यक्ष के लिए अनारक्षित महिला। और उपाध्यक्ष पद के लिए अनारक्षित अन्य।
- कुल 26 वार्ड है मीरगंज नगर परिषद क्षेत्र में।
मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज नगर परिषद के वार्डों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई हैं। इनमें विस्तारित नगर परिषद के कुल 26 वार्ड शामिल हैं। जिला पंचायत राज विभाग द्वारा तैयार सूची को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदन के बाद जिला गजट करने के साथ ही सूची सार्वजनिक कर दी है।
मीरगंज नगर परिषद में वार्डों की कुल संख्या 26 हैं। इनमें अनारक्षित अन्य के लिए 9 सीटें रखी गई है। जिसमें वार्ड नंबर 2, 4, 12, 15, 18, 19, 20, 23, 24 शामिल है। अनारक्षित महिला के लिए 8 सीटें आरक्षित की गई हैं। जिसमें 1, 3, 13, 14, 17, 21, 22, 26 शामिल है। पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए वार्ड नंबर 5, 16 और 25 को आरक्षित किया गया है। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 6, 8 को आरक्षित किया गया है।
अनुसूचित जाति अन्य के लिए वार्ड नंबर 7,9 को आरक्षित किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड नंबर 10 और अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए वार्ड नंबर 11 को आरक्षित किया गया है।