मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या दस में टूटे नालों से लोगों की मुश्किले बढ़ गई है। वार्ड में नालों के टूटे स्लैब से प्रतिदिन दुर्घटना होती है और लोग चोटिल होते है| हालांकि वार्ड में सड़क व नालों का निर्माण किया गया है लेकिन इसके बाद भी कई समस्याएं है जो लोगों को परेशानी में डालती है|
वार्ड के कई मोहल्लो में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे रात में अंधेरा रहता है| वार्ड की 65 प्रतिशत आबादी आज भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। बीते पांच साल में कुछ सड़क व नालों निर्माण किया गया है। वार्ड की कई सड़कें जर्जर बनी हुई हैं।
बरसात के दिनों में तो इस वार्ड की सड़कें पानी से भर जाती हैं। जिससे लोगों को काफ़ी परेशानी झेलनी पड़ती है। विकास के मुद्दे पर वार्ड पार्षद बोर्ड की बैठक में लगातार आवाज उठाते रहे लेकिन कोई विशेष फायदा नहीं हो सका। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पांच साल में वार्ड के अंदर विकास की जो गति मिलनी चाहिए वह नहीं मिली है जिससे कई कार्य अधूरे रह गए है।
नहीं बिछी है पूरे क्षेत्र में पाइप लाइन : मीरगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या दस में नल जल योजना के तहत पाइप लाइन पूरे वार्ड में नहीं बिछाया गया है जिससे इसके लाभ से कई परिवार वंचित है| इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट का भी अभाव दिखता है| हर पोल पर लाइट लगाने के दावे यह खोखले साबित हो रहे है|
वार्ड की चौहद्दी :
- दक्षिण – वार्ड नौ।
- उत्तर – मिल रोड
- पूरब – चमड़गड़ही
- पश्चिम – वार्ड संख्या आठ
पिछले चुनाव में ये थे मुद्दे :
- जलजमाव वाले क्षेत्र से जलजमाव की समुचित व्यवस्था की जाय।
- पीसीसी सड़कों का निर्माण व प्रत्येक गली में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो।
- हर मोहल्ले में नाले का निर्माण कर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था हो।
- पहले के जर्जर सड़कों की मरम्मत करायी जाय।
इस बार के मुद्दे :
- वार्ड की सड़कों की मरम्मत कर दोनों साइड नालियों का निर्माण करायी जाय।
- वार्ड को विकसित कर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करायी जाय।
- बरसात के दिनों में जलजमाव को अविलम्ब दूर किया जाय।
पांच बड़ी समस्याएं :
- वार्ड दस में सड़क व नाला है जर्जर।
- जलनिकासी की व्यवस्था नहीं।
- पेयजल के लिए पाइप लाइन का नहीं हुआ विस्तार।
- गली मोहल्लों में रौशनी की समुचित व्यवस्था।
- पुरानी जर्जर सड़कों की मरम्मति।
पार्षद का दावा : हुए है विकास कार्य
मीरगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या दस के निवर्तमान वार्ड पार्षद प्रियंका देवी का दावा है कि विगत पांच वर्षों में कई विकास कराए गए है|
क्षेत्र में सड़क व नाले का निर्माण कराया गया है| जलापूर्ति के लिए नल जल योजना से बोरिंग कराया गया है साथ ही पानी टंकी लगा है जिससे पेयजल की आपूर्ति की जा रही है|