मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज के नरइनिया में चोरों ने एक क्लर्क के घर से 30 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली| घटना की है और आसपास के लोगों को कानों कान तक खबर नहीं हुई।
घटना नरैनिया दुर्गा मंदिर के पीछे बने घर का बताया जाता है| जिसके मालिक कृष्ण कांत गुप्ता है और वे उचकागांव प्रखंड में कलर्क के रूप में पदस्थापित हैं।
बताया जाता है कि सोमवार को पीड़ित परिवार के परिजन दूसरे जगह एक जरूरी काम से गए थे वही कृष्ण कांत गुप्ता सोमवार की सुबह अपनी ड्यूटी करने सुबह 9:30 बजे निकल गए थे इस बीच मौका पाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और आराम से पूरे घर की तलाशी लेकर कीमती सामानों को लेकर चलते बने। इस दौरान आसपास के लोगों को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई। मामले की जानकारी श्री गुप्ता को तब हुई जब वे सोमवार की शाम 5 बजे ड्यूटी कर घर को लौटे|
मामले में पीड़ित कृष्ण कांत गुप्ता ने मीरगंज थाने में आवेदन दिया है जिसमें अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित ने बताया है कि चोरी के दौरान उसकी पत्नी के 15 लाख से ज्यादा आभूषण तथा उसकी वधू के भी 15 लाख के आभूषण चोरी कर लिया गया| वही 4 लाख घर में कैश भी रखे थे जिसे चोरों ने चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसआई संग्राम सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।
थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं और जल्दी ही चोररों को पकड़ लिया जाएगा। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि इस दौरान सिर्फ कीमती आभूषणों को ही चोरों ने निशाना बनाया है और सभी चीजों को छोड़ दिया गया है।
————-
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं: बताते चलें कि 2 महीने के अंदर मीरगंज में ऐसी 2 घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें चोरों ने घर को सुनसान पाकर दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया है और लाखों रुपये के आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गए।
पहली घटना नरइनिया दक्षिण क्षेत्र मे शिक्षक दंपति मधु राय और नेहा देवी के घर हुई जहां तीज के दिन चोरों ने उनकी ड्यूटी जाने के दौरान घर में घुसकर ढाई लाख रुपए का आभूषण चोरी कर ली।
दूसरी घटना एक पखवारे पहले की है जब सुरक्षित माने जाने वाले डॉ राजेंद्र नगर कॉलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े डॉ संजय कुमार के घर से 3:30 लाख के आभूषणों की चोरी कर ली। सभी घटना को अंजाम तक दिया गया जब ड्यूटी पेशा वालों के घर में कोई नहीं थी और घर सुनसान था।