गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव निवासी एक बंदी कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। बता दें कि चनावे मंडल कारा में तैनात एसआई मो. नजीर ने बताया की पकड़े गए बंदी मीरगंज थाना क्षेत्र के भैरो पट्टी गांव का निवासी है। जो पिछले ढाई माह पूर्व 54 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार हुआ था।
तब से वह जेल में बंद था जिसकी आज तारीख थी। तारीख पर उसे कोर्ट में पेशी किया गया। जिसके बाद कुछ कानूनी प्रक्रिया की जा रही थी तभी वही पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी खिसका कर फरार हो गया।
अभियुक्त के फरार होते ही उसे तत्काल तत्परता दिखाते हुए कुछ दूरी से उसे धर दबोच लिया गया। उन्होंने बताया की मैं अपने आर्म्स पार्टी और सिपाही के साथ लेकर आया था कोर्ट से वापस आने के दौरान उसने हथकड़ी को खिसका कर के भागने का प्रयास किया था।
उन्होंने बताया की वरीय अधिकारियों का भी निर्देश रहता है की इस मामले पर ध्यान देना है ताकि कोई बंदी इधर उधर ना जा सके।