उचकागांव| व्हीएसआरएस संवाददाता: त्रिलोकपुर स्थित नव निर्मित शिव मंदिर में शुक्रवार को वैदिक विधान से शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। डीजे की भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु मग्न होकर झूमते रहे। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान विद्वान ब्राह्मण मंडली के द्वारा मंत्रोच्चारण से समूचा परिसर शिव की स्तुति में डूब गया।
शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात आरती की गई। भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। आचार्य रितु रंजन त्रिपाठी ने बताया कि पूरे विधान के साथ शिव परिवार की प्रतिष्ठा की गई। मंदिर में शिवलिंग, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, नंदी और शेषनाग की प्रतिमा को स्थापित में किया गया। इस दौरान महादेव के जयकारे से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
भगवान शिव के मंदिर को भव्य रूप दिया गया है। इस दौरान यज्ञ में ग्रामीणों ने सुख-शांति समृद्धि की कामना की । व्यवस्था में छोटेलाल गुप्ता, संजय तिवारी, डॉ संत लाल गुप्ता, बबलू सिंह,मुकुल तिवारी, राजेश सिंह आदि लगे रहे|