मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: छात्र राजद नेता रामएकबाल यादव की हत्या से समूचे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है|
हत्या के समय बदमाशों की गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव के लोग थर्रा उठे| कुछ देर लोग यह समझ नहीं पाए कि यह आवाज कैसी है लेकिन थोड़ी देर ही सारा माजरा लोग जान गए|
शादी समारोह में से लौट रहे राजद नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने छलनी कर दिया| वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए| गोलियों की आवाज राजद नेता के घर तक सुनाई दी| लेकिन परिजन इस अनहोनी से पूरी तरह अनजान थे कि यह गोलियों की तड़तड़ाहट उनके घर के लिए एक मनहूस खबर दे रही है|
———————-
राजद नेता की मौत के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:
छात्र राजद नेता रामएकबाल यादव की हत्या से गांव व क्षेत्र के लोग हैरान थे| घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई| उनकी हत्या सब को खल रही थी| परिजन हत्या की खबर पाकर बिलाप कर रहे है| परिवार की कई महिलाएं बेसुध थी| मृत राजद नेता की पत्नी मुन्नी देवी ,बड़े पुत्र 14 वर्षीय दीपक कुमार, छोटे पुत्र 10 वर्षीय हिमांशु कुमार तथा जिंदगी की अंतिम पायदान पर पहुंची मां सांवरिया देवी का रो -रोकर बुरा हाल था| पत्नी की दहाड़ मारकर रोने से लोगों कलेजा फट जा रहा था| वही बूढ़ी मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे| मृत राजद नेता के बड़े भाई विनोद यादव रेलवे में कार्यरत है | घटना की सूचना उन्हें दी गई है |दोनों भाई का परिवार संयुक्त रूप से घर पर रहता है| सामाजिक रुप से भी अपनी अलग पहचान बनाने वाले राजद नेता एमए तक शिक्षा प्राप्त की थी| इनकी की मौत से पूरा परिवार सदमे में डूबा हुआ है|
हत्या की गुथी को सुलझाने में जुटी पुलिस: राजद नेता की हत्या के बाद से पुलिस इसकी जांच में जुट गई है | पुलिस हत्या की गुथी को सुलझाने के लिए कई एंगल से जांच कर रही है| किसी से पुरानी दुश्मनी या चुनावी रंजिश को हत्या का कारण पुलिस मान रही है| हालांकि अभी तक इसके ठोस सबूत नहीं मिले है| पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किया है| इसके आधार पर पुलिस पूरे मामले को खंगालने में जुटी हुई है|