गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: भाजपा नेता वीरेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को गोपालगंज पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनको अंग-वस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कई अहम बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने समेत कई महत्वपूर्ण बातें कही।
इस दौरान उन्होंने संसद भवन में घुसपैठ मामले में दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि हमारा देश कश्मीर से कन्या कुमारी तक सुरक्षित है। संसद में घुसपैठ होना राहुल गांधी और विपक्षी पार्टियों की यह साजिश है। ताकि इस तरह के गतिविधियां कर देश और प्रधानमंत्री को बदनाम किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए अपने ही लोगों को संदिग्ध अवस्था में भेज कर के ऐसा मूवमेंट खड़ा किया गया है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी संसद में निडरता से खड़े रहें, जिससे स्पष्ट होता है की उन्हें पहले से ही मालूम था की ये जो घुसपैठी है उन्हीं के लोग हैं। इसलिए उन्हें तो कुछ करेंगे नहीं और उसको दुष्प्रचारित करेंगे की लोकसभा असुरक्षित है। हमारे भाजपा के जो सांसद हैं, वे अनभिज्ञ थे। इसलिए उनमें अफरा-तफरी मचा हुआ था।
उन्होंने कहा कि जो लोग भी इसमें संलिप्त है, उसकी जांच की जाएगा। दूध के दूध पानी के पानी हो जाएंगे। जिनकी भी हाथ होगी वह बख्से नहीं जाएंगे।