उचकागांव।व्हीएसआरएस संवाददाता: थाना क्षेत्र के अरना बाजार में एक आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर किए गए पथराव मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के अरना गांव के कुंदन सिंह के रूप में की गई है। 28 अगस्त 2022 को पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के अरना बाजार में फरार चल रहे आरोपित मोहम्मद अख्तर को गिरफ्तार करने के लिए गए हुए थे। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद जैसे ही वाहन पर बैठाने के लिए जा रही थी।
इस दौरान गिरफ्तार आरोपित के उकसाने पर आरोपित के घर वालों व पड़ोसियों ने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया था। वैसे पुलिस गिरफ्तार आरोपित को किसी तरह से थाने लाने में सफल रही थी।
जिसके बाद मामले में पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार के आवेदन पर अरना गांव के मोहम्मद अख्तर, कुंदन सिंह सहित 10 नामजद और 25-30 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। अन्य आरोपित अभी भी फरार चल रहे थे।