उचकागांव।व्हीएसआरएस संवाददाता: रविवार को थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र के चार आरोपित शामिल हुए। उचकागांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह के उपस्थिति में शुरू हुए गुंडा परेड में पहली सप्ताह पंजी में शामिल थाना क्षेत्र के चार आरोपित शामिल हुए।
जिसमें बदरजीमी बाजार के बबलू मांझी, जमसडी गांव के डोमा ठाकुर, सामपुर गांव के अवध किशोर प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद ने थानाध्यक्ष के सामने उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने आरोपितों का भौतिक सत्यापन करने के पश्चात सामपुर गांव के अवध किशोर प्रसाद के वृद्धावस्था को देखते हुए इनका नाम गुंडा पंजी से हटाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश।
गुंडा परेड के पश्चात थानाध्यक्ष ने चौकीदारी परेड का आयोजन किया। जिसमें उपस्थिति चौकीदारों को गुंडा पंजी में शामिल आरोपितो पर नजर रखने व न्यायालय से जारी 107 और 110 के नोटिस को तामिला कराने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक रविवार को थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें गुंडा पंजी में शामिल आरोपितों को हर हाल में थाना परिसर में पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करानी पड़ेगी। उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।