गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन और जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने नेहरू युवा केन्द्र, गोपालगंज द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय एकता व एक जुटता के सास्कृतिक कार्यक्रम का अंम्बेडकर भवन, गोपालगंज मे अपने कर कमलो से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंम्भ किया।
जिला पदाधिकारी को नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी गुरूप्रीत सिंह ने पौधा, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर अभिवादन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया जैसा कि कार्यक्रम के स्लोगन से ही स्पष्ट है राष्ट्रीय एकता व एक जुटता जिसमें युवाओं की अहम भूमिका है।
युवा भारत को विश्व के शिखर पर ले जाने का संकल्प लें। वहीं उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। ऐसे कार्यक्रम मे युवाओं के पूरे जोश के साथ भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम मे दिये गये बिषयों पर युवाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
युवाओ ने 2047 में भारत की परिकल्पना पर अपनी बात रखी। संवाद के पश्चात सॉंस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियेगिता का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों का निरीक्षण भी किया गया। विजेता प्रतिभगियों को पटना राज्य स्तरीय प्रतियेगिता के लिए भेजा जायेगा।