गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभा कक्ष में 101-गोपालगंज के उप निर्वाचन 2022 को लेकर समीक्षा बैठक की गयी। बैठक के दौरान गोपालगंज उप निर्वाचन की बिन्दुवार समीक्षा सभी नोडल पदाधिकारियों और सहायक नोडल पदाधिकारियों के साथ की गयी जिसमें सामग्री कोषांग, आई०टी० कोषांग, परिवहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग और विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारियों को उप निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को ससमय निष्पादन करनें के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा आब्जर्वर सेल ऑबजर्वर फोल्डर अभी से तैयार कर लें। उनके आवासन स्थल चिन्हित कर सभी प्रकार की व्यवस्था वाई-फाई, टेलीफोन, मोबाइल, सिम कार्ड आदि आवश्यक सभी जरूरतों की पुर्व से ही सारे इन्तजाम कर लें। वाहन कोषांग, सामग्री कोषांग स्थल, आवासन व्वस्था, स्ट्रॉंगरूम, डिस्पैच स्थल, रिसीविंग काउंटर, मतगणना स्थल आदि का स्थलीय निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं और बैरिकेटिंग आदि के निर्देश दिये।
प्रत्येक बूथ से मतदान प्रभावित करने वालों की सूची तैयार करें। वी०टी०आर० का रिव्यु कर कम मतदान वाले जगहों के कारणों को ध्यान में रखते हुए उन कारणों के निराकरण करनें के आदेश दिया। साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान के साथ ही चिन्हिंत जागरूक मतदाताओं को जागरूक मतदाता सर्टीफिकेट भी दिया जायेगा। चुनाव कर्मियों को पैसा उनके खातों मे ही भेज दिया जायेगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० प्रदीप कुमार, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण -सह-लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कुमार अनिल सिन्हा, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण इरफान आलम, वरीय उप समाहर्ता राहुल सिन्हा, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनंत कुमार, उप चुनाव पदाधिकारी शशि प्रकाश राय, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक, वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकान्त आर्य आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।