मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती शनिवार को मीरगंज शहर के राजेंद्र चौक पर मनाई गई। राजेंद्र स्मारक समिति के अध्यक्ष हरेराम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गयी।
मौके पर मौजूद हथुआ एसडीओ राकेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष पति अरुण केसरी, उपाध्यक्ष धनंजय यादव,वार्ड पार्षद मिथिलेश तिवारी,विजय कुमार सिंह सहित अन्य कई लोगों ने देश रत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में बिहार की जमीन से जन्मे डॉ प्रसाद ने भारत की शान को विश्व शिखर पर स्थापित किया। वे बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे।
गांधीवादी विचारों से प्रेरित होकर पूरी जिन्दगी सादगी से व्यतीत किया और बिहार के सदाकत आश्रम में अंतिम सांस ली। डॉ राकेश प्रसाद ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गीता ज्ञानालय के बच्चों ने भाषण, गीत,कविता पाठ की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
बाद में स्कूली बच्चों द्वारा राजेंद्र प्रसाद स्मारक के पास पेंटिग्स बनाया गया। मौके पर पृथ्वीनाथ सिंह, धनंजय तिवारी, नेयाज अहमद,राजन, लव कुश, मुन्ना प्रसाद आदि थे।