गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के पास नेशनल हाईवे 27 पर सड़क पार कर रहे एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के ही कोन्हवा गांव के राजेंद्र महतो के रूप में की गई।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मजदूर सोमवार की शाम मजदूरी करने के बाद अपने घर जा रहा था। कोन्हवा मोड़ के पास वह पहुंचने के बाद सड़क पार कर रहा था। इस बीच तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल में पहुंचे।
जहां देर रात डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही मृतक के दरवाजे पर पहुंचा की परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उसके दरवाजे पर जुट गई थी।