Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर के रावेत,किवले इलाके में कल तूफान और बारिश के कारण होर्डिंग्ज गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। इस बारे में आज सविस्तार जानकारी देने के लिए पालिका आयुक्त शेखर सिंह ने पत्रकार परिषद बुलाई थी। अटकलें लगाई जा रही थी कि आकाश चिन्ह परवाना विभाग के जवाबदेह अधिकारियों,कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिरी। लेकिन आयुक्त ने पत्रकारों के हर सवाल को काटते हुए और अपने अधिकारियों को बचाते हुए फुल बैटिंग की। जिसके कारण अधिकारियों में खूशी की लहर दौड गई। होडिंग्ज असोसिएशन ने कोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिस पर कोर्ट ने स्थगन आदेश(स्टे) देते हुए ‘जैसे थे’ का ऑर्डर दिया है। इसी को आधार बनाकर आयुक्त ने फिलहाल अपने अधिकारियों को क्लिनचीट देने का काम किया।
आयुक्त ने कहा कि उनका कानूनी विभाग स्टे तोडने के लिए कोर्ट में हादसा को आधार बनाएगा। भविष्य में होर्डिंग्ज स्ट्रक्चर पॉलिसी पर काम होगा। होर्डिग्ज का स्वरुप कैसे होगा यह निर्धारित किया जाएगा। लंबाई,चौडाई,उंचाई,गहराई,मजबुती आदि के बारे में आर्टिटेक्चर डिजाइन के आधार पर नियम शर्तों की पूर्ति करने वालों को ही परमिशन प्रदान किया जाएगा। एक टीम बनाई जाएगी जो शहर के वैध अवैध होर्डिग्ज का सर्वेक्षण करेगा और रिपोर्ट सौंपेगा।पुराने होर्डिंग्ज लाइसेंस धारकों को भी स्ट्रक्चर पॉलिसी की शर्तों से गुजरना होगा। पालिका की ओर से घायलों को उचित मेडिकल इलाज कराया जा रहा है। मृतकों को उनके मूल गांव शव को ले जाने के लिए एम्बुलेंस समेत अन्य जरुरत की सुविधाएं उपलब्ध करायी गई है। पालिका की ओर से आर्थिक सहायता रकम के लिए पुणे के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल से चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।