उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में नदी किनारे खेल रहे एक ढाई वर्षीय बच्चे के नदी में गिर कर डूबने से मौत हो गई।
मृत बच्चा मूसा साह पिपराही गांव के विजय साह का एकलौता पुत्र था। बच्चा शनिवार की देर शाम घर के सामने खेल रहा था,इस बीच उसकी बहन गिर कर जख्मी हो गई। परिजन उसे आनन फानन में इलाज के लिए अरना बाजार ले गए।
इस दौरान बच्चा मूसा खेलते हुए नदी किनारे चला गया और पानी में गिर गया। जब परिजन बच्ची का इलाज कराकर घर लौटे तो बच्चा नहीं था तब खोजबीन में नदी किनारे से उसकी तैरती लाश मिली। बाद में लोगों ने नदी से लाश को बाहर निकाला।
इधर,बच्चें की मौत से विजय साह के घर कोहराम मच गया। मूसा की मां, उसकी बहन व उसके पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय साह वह एकलौता पुत्र था। बेटे की मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।