उचकागांव।व्हीएसआरएस संवाददाता: राज्य सरकार द्वारा घोषित शिक्षक नियमावली 2023 का शिक्षकों द्वारा विरोध किया गया है| मंगलवार को शिक्षक–शिक्षिकाओं ने प्रखंड कार्यालय उचकागांव में बिहार सरकार द्वारा प्रकाशित शिक्षक नियमावली 2023 की प्रति जलाकर अपना विरोध प्रकट किया गया|
शिक्षकों ने बताया कि राज्य सरकार ने नियोजित शिक्षकों के साथ हमेशा ढुलमुल नीति अपनाया है| राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए नियमावली 2023 बनाई गई है| शिक्षकों के हित नहीं है|
सरकार द्वारा बिना शर्त नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए| इसके साथ-साथ वेतनमान का निर्धारण हो| सरकार द्वारा शिक्षक नियमावली 2023 में बदलाव नहीं किया गया तो आंदोलन कर शिक्षक सड़क से सदन तक उतरने को तैयार हैं| मौके पर ओमप्रकाश यादव,गोरख प्रसाद यादव,बैजनाथ यादव,अरविंद कुमार,श्वेता कुमारी,मनोज कुमार सिंह, वशिष्ठ प्रसाद,स्मिता कुमारी,दीपशिखा,जितेंद्र मिश्रा,जगरोशनी देवी,
अभय कुमार पाठक,प्रीतम कुमार,अजीत कुमार,मार्कण्डेय माझी,भारतेंदु कुमार,विशाल राय,विनोद पाठक,सच्चितानंद राय,धनज्ज्य कुमार,हेमंत ओझा,उपेंद्र माझी,रामविनोद सिंह आदि थे|