गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दादी और पोते को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हीरापाकड़ गांव की निवासी फूलपति देवी से उनके पड़ोस के लोगों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी।
इस बीच पड़ोस के लोग फूलपति देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने के लिए जब उसका पोता रितेश कुमार गया तो उसके ऊपर भी लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं इस घटना की सूचना मारपीट में घायल दोनों ने जादोपुर थाना की पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर घायलों ने बताया कि उनके पड़ोस के लोग रास्ते के विवाद को लेकर अक्सर गाली गलौज करते रहते हैं। इसका विरोध करने पर उक्त लोग मारपीट की घटना को अंजाम दिए हैं। उधर आए दिन मारपीट की घटना से दादी पोता परेशान रहते हैं।