गोपालगंज । व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोंहवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो भाइयों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मारपीट की इस घटना में तारकेश्वर शर्मा और उसका भाई गुप्तेश्वर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोस के लोग गाली-गलौज कर रहे थे। इसका विरोध करने पर पड़ोस के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर घटना को अंजाम दिया है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ तो दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
उधर इस घटना की सूचना दोनों भाइयों ने नगर थाना की पुलिस को दे दी है। नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रास्ते के विवाद को लेकर अक्सर तारकेश्वर शर्मा और गुप्तेश्वर शर्मा के पड़ोसी उनके साथ मारपीट करते रहते हैं। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। इसके बाद घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई।
नगर थाना के पुलिस मारपीट के मामले की जांच करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।