बॉयफ्रेंड के साथ भागी थी नाबालिग,
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज में नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के के मां-पिता की जमकर पिटाई कर दी। घटना में प्रेमी के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना जिले के उचकागांव थाना के शामपुर गांव की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार का बेटा पप्पू कुमार(16) की लड़की के साथ अफेयर था। एक महीना पहले दोनों घर छोड़कर भाग गए थे। इस कारण लड़की के परिजन लड़के के घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच शुरू में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक माह पहले घर छोड़ फरार थे
स्थानीय चंदन कुमार ने बताया कि एक महीना पहले पप्पू और उसकी प्रेमिका घर छोड़कर भाग गए थे। फरार होने के दो दिन बाद लड़की अपने घर आई। अभी तीन दिनों पहले वह दुबारा घर से फरार हो गई। जिसके बाद लड़की के परिजन लड़के के घर पहुंचे और लाठी डंडे और धारदार हथियार से लड़के के मां-पिता पर हमला कर दिया।
हमले में हरि किशुन साह (50) ने मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी संगीता देवी (48) को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
लड़का-लड़की कहां किसी को पता नहीं
स्थानीय निवासी ने बताया कि लड़के ने एक महीने पहले अपने परिवार से रिश्ता तोड़ दिया था। उसके बाद से ही वह घर छोड़कर चला गया था। दोनों लड़का-लड़की कहां गए किसी को पता नहीं चला। नाबालिग लड़की किसके साथ भागी है। ये किसी को जानकारी नहीं है।
उचकागांव थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में लड़की की मां और चाचा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।