सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के महमदपुर थाना क्षेत्र के मौजे डुमरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
मारपीट के मामले में महिला समेत चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
सभी जख्मियों का इलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। जख्मियों में मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मौजे डुमरिया गांव निवासी ज्यारी महतो के बेटा अर्जुन महतो,अर्जुन महतो की पत्नी फुलझरी देवी, प्रेमचंद महतो की पत्नी मनीषा देवी,अनिल महतो की पत्नी सुनीता देवी शामिल हैं।
बताया जाता है कि जख्मी अर्जुन महतो और उनके पाटीदार के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। जख्मी ने पाटीदारों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी तीन धुर जमीन को आरोपियों ने कब्जा कर लिया था जिसका विरोध किया गया।
शनिवार को जमीन को लेकर महिलाओं के बीच कहा सुनी हो गई। इसी दौरान हम लोग अपनी दुकान में बैठे थे तभी आरोपियों के महिलाओं ने फोन कर अन्य लोगो को बुलाई जिसके बाद चार पांच को संख्या में पहुंचे लोगो ने लाठी डंडे से हमला कर दिया।
अर्जुन महतो समेत चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए महमदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने सभी जख्मियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
महमदपुर थानाध्यक्ष ने बताया की मारपीट की सूचना मिली है। सभी जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।