बैकुंठपुर। व्हीएसआरएस संवाददाता: प्रखंड मुख्यालय के दिघवा दुबौली डाक बंगला चौक स्थित भारद्वाज इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को प्रखंड स्तरीय प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रन एंड वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें शंभूनाथ सिंह को बैकुंठपुर का प्रखंड अध्यक्ष, एसपी सिंह को सचिव, धीरज कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, नागेंद्र प्रसाद को उप सचिव, सुमित कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, आशुतोष पांडेय को मंडल अध्यक्ष, विक्की सिंह को प्रवक्ता, राजू कुमार यादव संयोजक, पुष्पा कुमारी एवं अतुल पांडेय तो मीडिया प्रभारी, कन्हैया सिंह एवं सुरेश सिंह को संरक्षक मनोनीत किया गया।
वहीं कोचिंग यूनियन में महम्मद इसराफिल को अध्यक्ष, सुभाष कुमार को उपाध्यक्ष, जयप्रकाश कुमार सचिव, उमेश कुमार सिंह उप सचिव, संतोष कुमार कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता अंजुम, संयोजक एमएस पांडेय, मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार, मीडिया प्रभारी मुन्ना दास बनाए गए। संगठन का विस्तार करने के बाद प्राइवेट स्कूल एवं कोचिंग पर सरकार द्वारा शिकंजा कसे जाने की निंदा की गई। शीघ्र ही सरकार से सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति देने की मांग की गई।
मौके पर प्राइवेट स्कूल यूनियन के जिलाध्यक्ष फैज अहमद, राज्य कार्यकारिणी के एमके भारती, प्रभात कुमार सिंह, रंजीत कुमार, एमपी मुरारी, हरेंद्र कुमार, सिधवलिया प्रखंड अध्यक्ष सूर्यदेव ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।