गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छोटका धामापाकड़ गांव में पांच लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नंदजी सिंह, संजय सिंह, विजय सिंह, विकास सिंह और गुड़िया देवी अपने घर के पास मौजूद थीं। इस बीच गांव के कुछ लोग जो शराब के धंधे से जुड़े हुए हैं।
शराब की बोतल बोरी में छुपा कर उनके घर के पीछे रख रहे थे। इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडे- ईंट पत्थर से हमला कर सभी को घायल कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बीच बचाव करने के बाद मामला जब शांत हुआ तो सभी घायलों को इलाज के लिए मांझागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
इस घटना की सूचना मारपीट में घायल लोगों ने स्थानीय थाना की पुलिस को दे दी है।
पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में घायल लोगों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके बाद शराब से जुड़े लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और कानूनी कार्रवाई।