गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिला जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में जनता दल यूनाइटेड किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ संगठन की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामबालक सिंह पूर्व विधायक ने कहा की बिहार में विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था व सुशासन मजबूत हुआ है। और चारों तरफ सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है।
महिलाओं को सशक्त किया गया। पंचायतों में आरक्षण दिया गया। किसानों के लिए अनेक जनकल्याणकारी लाभकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में कृषि रोड मैप मना कर किसानों को कम लागत में ज्यादा उपज पैदावार करने की तकनीकी सुविधाएं दी जा रही है।
गोपालगंज में किसान ने उत्साह करता प्रकोष्ठ गांव स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी के साथ ही लग जाए। पूर्व मंत्री राष्ट्रीय महासचिव रामसेवक सिंह ने कहा कि किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी के नेता, पदाधिकारी, गावों में जाकर किसानों से मिल कर उनकी समस्याओं को सुनें और उनको चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दें और संगठन से जोड़ने का काम करें।
बैठक को जिला अध्यक्ष आदित्य शंकर शाही, जिला मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार पटेल, विनोद कुमार सिंह कुशवाहा, किसान पोस्ट जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार तिवारी, सत्येंद्र सिंह, सुनील सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुमेर कुशवाहा, राघवेंद्र कुमार सिंह, राधेश्याम साहनी, मिथिलेश कुमार सिंह, प्रदुमन राय, चेतन श्रीवास्तव, राजेश सिंह, दिलीप कुमार सहित दर्जनों नेताओं ने बैठक को संबोधित किया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों को पुष्प माला पहनाकर अंग वस्त्र से सम्मानित किया।