गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रभारी नगर थानाध्यक्ष व सदर सीओ जनता कर फरियाद सुनने के लिए सुबह दस बजे से ही पहुंच गए थे। वहीं लोग भी दस बजे के करी अपनी फरियाद लेकर आए हुए थे। जनता दरबार में करीब एक दर्ज से अधिक मामले सुनवाई के लिए आया हुआ था।
मगर आधा दर्जन मामले की सुनवाई की गई और त्वरित निष्पादन भी कर दिया गया। बाकि बचे लोगों की फरियाद को सुनी गई। लेकिन फैसला अगली तिथि पर सुनाए जाने के लिए बुलाया गया। सदर सीओ राकेश कुमार ने बताया कि जनता दरबार में सबसे ज्याद जमीन से संबंधित मामले आए हुए थे।
एक ही जमीन के दो दावेदार तो कोई विवाद जमीन पर जबरन कब्जा करने की शिकायत को लेकर आया था। मामले में सुनवाई की और दोनों पक्षों के लोगों के जमीन की कागजातों की जांच की गई। इसके बाद फैसला सुनाया गया। जो लोग फैसले से संतुष्ट थे उन्हें अगली तारिख कागजात के साथ बुलाया गया।