गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी व पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार मे ज़िले के विभिन्न प्रखंड से अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक कार्यवाही के लिए सम्बन्धित विभाग को प्रेषित किया गया।
जनता दरबार मे भूमि विवाद, अतिक्रमण, आंगनवाड़ी बहाली, शिक्षक नियोजन, इंदिरा आवास जैसी समस्याओं को लेकर फरियादियो द्वारा अपनी बातें कही गयी। जनता दरबार में अधिकतर मामले भूमि विवाद से सम्बंधित रहे।
इस दौरान जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने एक एक फरियादियो के पास स्वयं जाकर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिया गया। ज़िले वासियो से कहा गया कि वे प्रत्येक शुक्रवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जनता दरबार मे आ सकते है।