गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय स्थित स्थापना शाखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने स्थापना शाखा के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही ससमय संचिकाओं के उपस्थापन, विभिन्न लम्बित वाद व पत्रों के निष्पादन, रनिंग संचिकाओं को अलग अलग कर रखने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यालय कर्मियों, पदाधिकारियों को अपने कार्यों को निष्ठापूर्वक करने की बात कही गयी। इस दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता बीरेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता कुमारी पुष्पा, वरीय उप समाहर्ता मंकेश्वर कुमार सहित सभी कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।