गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन व अपर समाहर्ता सुनील कुमार ने 26 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात का सभी उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय कराया गया और सभी को नव बर्ष की शुभकामनायें दीं।
उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया और अपना परिचय भी उन्हें दिया। संबंधित बैठक में साफ-सफाई प्रभातफेरी, झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान, झांकी, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निषेध, खेल-कूद कार्यक्रम को लेकर विन्दुवार चर्चा हुयी और आवश्यक निर्देश दिये गये। यह भी निर्देश दिया कि संबंधित कार्यक्रमों की स्क्रीनिंग डेट निर्धारित कर अगली समीक्षा बैठक में दें। मांस- मछली की दुकानें बंन्द रहेंगी।
बैठक में अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ, जिला भू अर्जन पदाधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।