गोपालगंज में जांच में जुटी पुलिस
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया खास गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट हुई।
इस मारपीट मामले में पांच महिलाएं समेत 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से सभी की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जख्मी लोगों की पहचान एक पक्ष से सुशांति देवी, फुल कांति देवी ,सावित्री देवी, सपना कुमारी, विद्या राय व किशन राय जख्मी हुए। वहीं, दूसरे पक्ष से प्रेम देवी सुनील कुमार, सुरेंद्र राय, रामप्रवेश यादव तथा नीतीश कुमार शामिल है।
लाठी डंडे से किया हमला
मिली जानकारी अनुसार घायल विद्या राय और सुनील कुमार के परिवार में पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार को दोनों पक्षों में जमीन विवाद को लेकर बकझक शुरू हो गया।
इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर फरसा और लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष की सुशांति देवी, फुल कांति देवी ,सावित्री देवी, सपना कुमारी, विद्या राय व किशन राय जख्मी हुए।
मिली जानकारी दूसरे पक्ष से प्रेम देवी सुनील कुमार, सुरेंद्र राय, रामप्रवेश यादव तथा नीतीश कुमार जख्मी हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। रेफर किए जाने के बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही दोनों पक्ष के घायलों का बयान दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गई है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
विश्वभरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की जमीनी विवाद में मारपीट कुछ लोग जख्मी है इलाज कराया जा रहा है। लिखित आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी