गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सरेया गांव के समीप पेड़ से टकरा गई। जिससे उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में मुकेश कुमार, रोहित कुमार और मुन्नी देवी शामिल हैं। इलाज के लिए उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रोहित कुमार और उसकी पत्नी मुन्नी देवी चंडीगढ़ से ट्रेन पर सवार होकर सिवान जंक्शन पर आए हुए थे। उन्हें रिसीव करने के लिए बरौली थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के रहने वाले मुकेश कुमार अपनी कार लेकर सिवान जंक्शन पर गए हुए थे।
वहां से दोनों को कार में बैठा कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस बीच वे जैसे ही मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सरेया गांव के पास पहुंचे कि उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित पेड़ से जाकर टकरा गई। जिससे कार पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। उनकी मदद से इलाज के लिए तीनों को सदर अस्पताल में लाया गया। अस्पताल कर्मियों की मदद से हादसे की जानकारी जख्मी लोगों के परिजनों को दी। गई सूचना मिलने के बाद परिजन भी सदर अस्पताल में पहुंच गए। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करने में जुट गई है।