गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के सहदुल्लेपुर गांव में अचानक एक युवक के शरीर पर छज्जा टूट कर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के देख रेख में उसका इलाज चल रहा। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जख़्मी युवक सहदुल्लेपुर ग़ांव निवासी नूर मोहम्मद के बेटा मजहर अली बताया जा रहा।
मिली जानकारी अनुसार जख़्मी युवक अपने घर के छत पर चढ़ रहा था। इसी दौरान सीढ़ी के ऊपर बने नव निर्मित छज्जा टूट कर उसके शरीर पर गिर गया जिससे दबने से वह बुरी तरह घायल हो गया। इस हादसे के बाद पल भर में चीख पुकार मच गई।
वहीं अन्य परिजनों द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है। फिलहाल युवक की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।