गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: कल शनिवार की शाम को बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने पैतृक गांव बेलसंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाने गांव के स्कूल को गोद लिया। इसी स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की है। गोद लेते समय पंकज त्रिपाठी ने कहा- मेरे पिता भी यहीं पढ़े हैं।
पंकज त्रिपाठी स्कूल को गोद लेकर सौंदर्यीकरण का कार्य के लिए उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर गोपालगंज डीएम, डीडीसी मौजूद रहे।
दरअसल, बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव निवासी एक्टर पंकज त्रिपाठी बेलसंड उच्च मध्य विद्यालय से पढ़ाई पूरी की थी। स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की कमी थी। इसके बाद पंकज त्रिपाठी ने इस स्कूल के सौंदर्यीकरण करने की इच्छा जाहिर की थी।
शिक्षा विभाग से एनओसी मिलने के बाद पं बनारस तिवारी हेमवंती देवी फाउंडेशन ने इस स्कूल का सौंदर्यीकरण कराने की जिम्मेवारी ली। साथ ही स्कूल की चारदीवारी, गेट,विद्युतीकरण, सोलर इन्वर्टर लगवाया गया। वहीं, भवनों की मरमम्मत और पेंटिंग कराई गई।
क्या बोले पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी ने कहा कि पं. बनारस तिवारी फाउंडेशन ने स्कूल का सौंदर्यीकरण कराया है। इसी स्कूल से मैंने प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। मैं पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ा हूं। मेरे पिताजी भी इसी स्कूल से पढ़े हैं। स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की कमी थी। छात्रों को परेशानी होती थी।
बाउंड्री कराया गया और विद्तीयकरण सोलर इन्वर्टर लगवाया गया है।
आपको बताते चलें कि भवन का जीर्णोद्धार और मरम्मतीकरण कराया गया है। पंकज भावुक होकर बोले कि जब इस स्कूल में पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ने वाला अभिनेता बन सकता है तो इतनी सुविधाओं के बाद कोई छात्र कैसे नहीं आगे बढ़ेगा।